एनजाइना का सबसे अच्छा इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:30

एंजाइना का इलाज कैसे किया जाता है?


सबसे पहले हार्ट तक ब्लड फ्लो ठीक करने की कोशिश की जाती है। मरीज को आराम से साथ-साथ काम भी कम करने की सलाह दी जाती है। प्रायः ब्लड फ्लो को ठीक करने के लिए एस्प्रिन दी जाती है। नाइट्रोग्लिसरीन जैसे नाइट्रेट, डेलेशन जैसी दवाओं से ब्लड फ्लो ठीक किया जाता है। बीटा-ब्लॉकर्स जैसी अन्य दवाएं हृदय गति को धीमा कर देती हैं, जिससे हृदय पर दवाब कम पड़ता है। एंजाइना से पीड़ित व्यक्ति का सबसे पहले हाइपरटेंशन, डाइबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानियों को कम या ठीक किया जाता है। इसलिए डॉक्टर इनसे जुड़ी दवाइयां देते हैं। अगर दवा से इलाज संभव नहीं हो पाता है तो ऐसी स्थिति में सर्जरी को दूसरे विकल्प के रूप तय किया जाता है। सर्जरी के विकल्प हैं:


एंजियोप्लास्टी और स्टेंट: स्टेंट की सहायता से हार्ट में हुए ब्लॉकेज को ठीक किया जाता है।
कॉरनेरी आर्टरी बाईपास: कॉरनेरी आर्टरी बाईपास से ब्लड फ्लो को ठीक किया जाता है। यह आमतौर पर स्टेबल और अनस्टेबल एंजाइना दोनों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

नाइट्रेट्स Nitrates :- नाइट्रेट्स का उपयोग अक्सर एनजाइना के इलाज के लिए किया जाता है। नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं को शिथिल और चौड़ा करते हैं जिससे हृदय में अधिक रक्त प्रवाहित होता है। एनजाइना के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नाइट्रेट का सबसे आम रूप नाइट्रोग्लिसरीन (nitroglycerin) है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info